पुणे यूनिवर्सिटी सिनेट सदस्य के तौर पर शर्मिला बाबर की नियुक्ति

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन

सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी के सिनेट सदस्य के तौर पर पिंपरी चिंचवड़ मनपा के नगरसेवक की नियुक्ति का प्रस्ताव सर्व साधारण सभा में पारित किया गया। इसमें सत्तादल भाजपा की नगरसेविका और शिक्षा समिति की उपाध्यक्षा शर्मिला बाबर की नियुक्ति की सिफारिश की गई है। महाराष्ट्र सार्वजनिक विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुसार एक साल के लिए यह नियुक्ति की गई है।

सभागृह में उभरकर सामने आए सत्तादल के आपसी मतभेद

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’6e8e2757-c306-11e8-bc76-591be504dc44′]

पुणे यूनिवर्सिटी के कुलगुरु ने यूनिवर्सिटी की अधिसभा (सिनेट) में एक साल के लिए स्थानीय मनपा सदस्यों में से किसी एक सदस्य को मनोनीत करने को लेकर मनपा प्रशासन को सूचित किया था। उपकुलसचिव ने इस आशय का एक पत्र भी मनपा के निर्वाचन विभाग को भेजा था। इसके अनुसार सर्व साधारण सभा में ऐन मौके पर इसका प्रस्ताव पेश किया गया। इस प्रस्ताव के मुताबिक सत्तादल भाजपा ने नगरसेविका और शिक्षा समिति की उपाध्यक्षा शर्मिला बाबर को मनोनीत करने का फ़ैसला किया। महापौर राहुल जाधव ने इसकी घोषणा की।