पुणे के कोंढवा इलाके में महिला ने की खुदकुशी

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुणे के कोंढवा इलाके में 25 वर्षीय महिला ने ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार किया है। यह मामला कोंढवा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस घटना में मनाली आकाश पांडियन ने जहर पीकर खुदकुशी की है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’321a2991-c308-11e8-a93b-8bb4370800af’]

प्राप्त जानकारी अनुसार इस मामले में मृतक की मां ने रिबेका देवेंद्र पिल्ले ने शिकायत दर्ज करवायी है। पुलिस ने इस मामले में आकाश देवा पांडियन (पति) और विजयालक्ष्मी देवा पांडियन (सास) को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने 27 सितंबर की रात 8.30 बजे के करीब जहर पीकर आत्महत्या कर ली है।

[amazon_link asins=’B01FM7GGFI,B01DDP7D6W’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7c170ce7-c308-11e8-b8ec-c92a0bcdd6f6′]

घरेलू झगड़ों के चलते मनाली का पति और सास उसे मानसिक व शारिरिक रुप से परेशान किया करते थे। हमेशा उसके काम को लेकर ताना मारा करते थे। घटना के तीन दिन पहले खाना अच्छा नहीं बनाया इस बात को लेकर पति और सास ने काफी ताने दिए थे, साथ ही पति ने मनाली के साथ मारपीट की थी। इस प्रताड़ना से परेशान होकर जहर पीकर सुसाइड कर लिया। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।