तो….’इस’ वजह से होगा रणवीर-दीपिका का हनीमून पीरियड काफी छोटा

मुंबई | समाचार ऑनलाइन – दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आखिरकार शादी के बंधन में बांधने को तैयार हो चुके है और अपनी शादी की तारीख भी सबके साथ शेयर कर दी है। इसके बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार लोग कॉमेंट्स कर बधाइयां दे रहे हैं। हालांकि, इस कपल का वेडिंग डेस्टिनेशन अभी भी राज ही बनी हुई है। वैसे माना जा रहा है कि दोनों इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे।

मुझे नफ़रत है रणवीर के लाइफस्टाइल से : दीपिका पादुकोण

जानकारी के अनुसार दीपिका-रणवीर लॉन्ग हनीमून पर नहीं जाएंगे। इसके पीछे की वजह दोनों के वर्क  बताई जा रही है। रणवीर इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ की शूटिंग कर रहे हैं, जो दिसंबर में रिलीज होने वाली  है। वहीं दीपिका ने भी मेघना गुलजार की अपकमिंग फिल्म साइन कर ली है। ऐसे में इनका हनीमून पीरियड काफी छोटा होगा।

मुंबई और बेंगलुरू में रिसेप्शन 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई और बेंगलुरू में अलग-अलग रिसेप्शन रखेंगे। सूत्रों के अनुसार , 28 और 29 नवंबर को बेंगलुरू में परिवार और दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखा जाएगा वहीं 30 नवंबर और 1 दिसंबर को मुंबई में पार्टी रखी जाएगी। मुंबई के रिसेप्शन में करीब 3000 मेहमान शामिल होंगे। इसके लिए होटेल ग्रैंड हयात को बुक किया गया है। इस पार्टी में दीपिका रणवीर के दोस्तों के साथ ही इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल होंगे।