बेटे ने की माँ की हत्या, व्हाट्स एप में शेयर किया वीडियो

उदयपुर । समाचार ऑनलाइन

क्रूरता की सारी हदे पार करते हुए एक बेटे ने ही अपनी माँ की हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने हत्या के बाद माँ के सर को जमीन पर पटक-पटक कर चेहरे को छिन्न भिन्न कर दिया। यह घटना राजस्थान के उदयपूर में घटी। घटना के बाद आरोपी ने माँ की हत्या की बोलकर व्हाट्स एप ग्रुप पर वीडियो शेयर किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आरोपी का नाम विवेक पांचाल (18) है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’79ef244e-c19a-11e8-a756-21df146e4cb6′]

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी विवेक की माँ उदयपुर में रहती थी। वही उसके पिता काम के लिए जबलपुर में रहता है। विवेक अपने पिता के साथ जबलपुर में रहता है । रविवार को वह गणपति विसर्जन के लिए उदयपुर आया था। उस रात माँ के साथ लड़ाई हुआ। जिसके बाद विवेक ने गुस्से में आकर अपनी माँ की क्रूरता से हत्या कर दी। घटना के बाद रात साढ़े बारह बजे के आसपास उसने माँ की हत्या का वीडियो पांचाल समाज के ग्रुप पर शेयर किया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज़ कर लिया।

पिंपरी चिंचवड़ मनपा के 170 कर्मचारियों पर गिरेगी गाज