सुबोधकुमार जायसवाल होंगे मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर!

मुंबई।  समाचार ऑनलाइन

मौजूदा पुलिस कमिश्नर दत्ता पडसलगीकर के राज्य पुलिस महानिदेशक पद पर प्रमोशन होने के बाद मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर कौन होगा? यह सवाल अब सुलझ गया है। गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार सुबोधकुमार जायसवाल मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर होंगे, यह निश्चित माना जा रहा है। शनिवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर उनका आगमन हो गया।

[amazon_link asins=’B01FM7GGFI’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’332326ff-7c5b-11e8-ab47-ebf3b6bfeffe’]

सुबोधकुमार जायसवाल 1985 की बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जो फिलहाल प्रतिनियुक्ती पर केंद्र सरकार की सेवा में हैं। जयस्वाल वही अधिकारी हैं जिन्होंने बहुचर्चित तेलगी स्टैम्प घोटाले की जांच की थी। भाजपा नेता प्रमोद महाजन की हत्या हुई तब वे मुंबई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त थे। मुंबई के मौजूदा पुलिस कमिश्नर दत्ता पडसलगीकर के पुलिस महानिदेशक पद पर प्रमोशन निश्चित होने के बाद से मुंबई पुलिस कमिश्नर के लिए जिन अधिकारियों के नामों की चर्चा चल रही थी, उनमें सुबोधकुमार का नाम सबसे आगे रहा। अब जबकि पडसलगीकर के पुलिस महानिदेशक पद पर प्रमोशन निश्चित हो गया है तब सुबोधकुमार ही मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर होंगे, यह निश्चित हो गया है।

बीते कुछ दिनों से मुंबई पुलिस कमिश्नर के लिए ठाणे के पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह, संजय बर्वे समेत कई आला अधिकारियों के नामों की चर्चा चल रही थी। इनमें से केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्‍ती पर सेवारत रहे सुबोधकुमार को भी महाराष्ट्र सरकार की सेवा में वापस बुलाने को लेकर भी चर्चा विमर्श जारी रहा। खुद सुबोधकुमार को भी इसके बारे में खत भेजकर पूछा गया था। उनकी सहमति के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर के तौर पर उनकी नियुक्ति तय मानी जा रही थी। अब इसकी मात्र औपचारिकता भर बची है।