बिहार लौटे तेज प्रताप, ब्रज में आखिरी दिन कई पौराणिक स्थलों का किया भ्रमण 

पटना : समाचार ऑनलाइन – बिहार के पूर्व मुख्य्मंत्री लालू प्रसाद के बड़े  पुत्र एवं राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव कुछ दिनो तक ब्रज क्षेत्र में रहने के बाद बुधवार को पटना लौटे। तेज प्रताप गुरुवार को सिविल कोर्ट पहुंचे और तलाक की अर्जी पर दस्तख़त की अर्जी को आगे बढ़ाया।

एकांतवास के दौरान क्या क्या किये तेजप्रताप
तेज प्रताप यादव शादी के महज छह माह बाद एक नवम्बर को तलाक की अर्जी दाखिल की थी। उसके बाद से वह कुछ तीर्थस्थलों का भ्रमण करने के बाद अपने आधा दर्जन मित्रो की मंडली के साथ छह नवंबर को अचानक बृन्दावन पहुंचे थे।  ब्रज प्रवास के दौरान उन्होंने पूरा समय या तो एक गेस्ट हाउस में एकांतवास के रूप में बिताया, या फिर अलग-अलग तीर्थस्थलों का भ्रमण करते रहे। लेकिन, मीडिया से पूरी तरह दुरी बनाये रखी। बताया जाता है की वो कुछ दिन गुप्त तौर पर गौड़िय आश्रम में भी रहे। इस बीच, उन्होंने ऑटो रिक्शा में बैठकर गिरिराज पर्वत की परिक्रमा भी की।

ब्रज चौरासी कोस की यात्रा में आने वाले चारों धाम के दर्शन किये। वृंदावन में यमुना में नौका विहार किया। टटियास्थल के दर्शन किये बरसाना में राधारानी के मंदिर में भी दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने बिहार वन गोशाला में गायो के साथ समय बिताया। चमेली, वन वृन्दादेवी,नंदभवन, गहवरवन, प्रिया कुंड, वृषभान कुंड, कीर्तिकुंड, सूर्यकुंड, अष्टसखी कुंड, खेलवन, गोकुल,  महावन, दाऊजी आदि के दर्शन किये वृंदावन में उन के स्थानीय मित्र लश्मण प्रसाद के अनुसार बुधवार को वह शेरगढ़ क्षेत्र में विहार वन होते हुए एक्सप्रेस-वे से दिल्ली की और निकल गये। तेजप्रताप के मित्र ने उम्मीद जतायी कि वह मामले की पैरवी के बाद वह अपने राजनितिक जीवन में लौट जायंगे और पूर्ववत सभी जिम्मेदारियों को निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी संभावना जतायी कि वह बिहार विधानसभा के शीतसत्र में भी भाग लेंगे और क्षेत्रीय जनता के हितों  के मुद्दे उठाते हुए नजर आ सकते है।