बांद्रा स्थित झोपड़पट्टी में भीषण आग, गैस सिलेंडरों में धमाके

मुंबई | समाचार ऑनलाइन – मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके की झोपड़पट्टी में भीषण आग लग गई है। आग भड़कने की वजह सिलेंडरों का विस्फोट होना बताया जा रहा है। ख़बरों के मुताबिक, आठ से दस सिलेंडरों में धमाका हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

800 फुट की ऊंचाई से गिरकर भारतीय दंपति की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार, आग आज सुबह साढ़े दस बजे के आसपास लगी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप अख्तियार कर लिया। इस अग्निकांड में 50 से 60 झोपड़ियां जलकर ख़ाक हो गई हैं। लकड़ी और बम्बू की झोपड़ी होने की वजह से यह आग तेज़ी से फैल गई और वहां रखे गैस सिलेंडरों में हुए धमाकों ने आग को और भड़का दिया। दो साल पहले भी इसी इलाके में आग लगी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण आग आज सुबह साढ़े दस से पौने ग्यारा के आसपास लगी।  प्राथमिक जानकारी झोपड़ियों के एक तरफ फर्नीचर की दुकान, लकी होटल और एक मस्जिद है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। जवानों द्वारा ब्रिज पर खड़े होकर द्वारा आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कुछ लोगों को चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन झोपड़ियों में हज़ारों लोग रहते हैं। इतना ही नहीं यहाँ छोटे-छोटे उद्योग भी चलाये जाते हैं।