75 वर्षीय वृद्धा झोपड़ी से चला रही थी ड्रग्स का काला धंधा; मुंबई के बांद्रा इलाके से सवा करोड़ का चरस जब्त

मुंबई: ऑनलाइन टीम- बांद्रा पश्चिम के चिंचवडी इलाके के एक झोपड़पट्टी में एक 75 वर्षीय वृद्धा अकेली रहती है। अकेली और बूढी होने के कारण किसी का ध्यान उसकी ओर नहीं जाता था। रविवार को अचानक कुछ पुलिस उसकी झोपड़ी में आए। उन्होने झोपड़ी में छापा मारा तो वहाँ पर सवा करोड़ रुपये के 3 किलो 800 ग्राम चरस पाया गया। यह देख कर आस पास के लोगों को आश्चर्य हुआ।

जोहराबीन अकबर अली शेख वृद्धा का नाम है। वह पास के व्यक्ति की मदद लेकर ड्रग्स की तस्करी करती थी। वृद्ध होने के कारण उस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। मुंबई पुलिस दल के क्राइम ब्रांच यूनिट 7 की टीम को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति चरस बेचने के लिए आने वाला है।

इसके अनुसार पुलिस ने जाल बिछाकर किशोर गवली (उम्र 57) को गिरफ्तार किया। उसके पास से चरस के 7 गोले मिले। अधिक जांच करने पर उसने बताया कि यह माल चिंचवडी इलाके में पास में रहनेवाली वृद्धा के पास से बेचने के लिए लाया है। इसके अनुसार पुलिस ने गवली के पास में रहनेवाली जोहराबीन शेख की झोपड़ी में छापा मारा। उसकी झोपड़ी में 3 किलो 800 ग्राम चरस मिला। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।