अपनों की नाराजगी और राष्ट्रवादी की चुनौती ने बढ़ाई भाजपा की चिंता

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन  
महापौर- उपमहापौर चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया व्हिप
दो दिन बाद होने जा रहे महापौर और उपमहापौर चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हांलाकि पिंपरी चिंचवड़ मनपा के सत्तादल भाजपा के पास स्पष्ट से भी ज्यादा बहुमत है, उसके प्रत्याशियों के जीतने में तिलभर की भी शंका नहीं है। मगर महापौर पद पर मौका न मिलने से सत्तादल में कड़ी नाराजगी का माहौल है। वहीं दोनों पदों पर प्रत्याशी खड़ा कर राष्ट्रवादी कांग्रेस ने भी चुनौती खड़ी कर दी है। इससे सत्तादल की चिंता बढ़ गई है। नतीजन कोई खतरा मोल न लेने की भूमिका अपनाते हुए गुरुवार को भाजपा ने अपने और सहयोगी नगरसेवको को व्हिप (पक्षादेश) जारी कर दिया है।
नितिन कालजे और शैलजा मोरे का सवा सवा साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन दोनों ने क्रमवार महापौर उपमहापौर पद से इस्तीफा दिया। इसके चलते रिक्त हुई सीटों के लिए शनिवार (4 अगस्त) को चुनाव होने जा रहा है। सत्तादल भाजपा ने राहुल जाधव को महापौर और सचिन चिंचवड़े को उपमहापौर पद का प्रत्याशी घोषित किया है। 128 सदस्यों वाले सभागृह में भाजपा के सर्वाधिक 77 नगरसेवक हैं, उसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस का नंबर आता है जिसके 36 नगरसेवक हैं। ऐसे में भाजपा के प्रत्याशियों की जीत में कोई शंका नहीं है। इसके बावजूद भाजपा द्वारा इस चुनाव को लेकर काफी एहतियात बरती न रही है।
[amazon_link asins=’B077NG4ZDH,B019XSHB7O’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’461d1096-9650-11e8-b29d-2545b43a2f86′]
इस चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस ने विनोद नढे को महापौर और विनया तापकिर को उपमहापौर पद का प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा में महापौर पद के लिए सात नगरसेवक इच्छुक थे। मौका न मिलने से उनमें नाराजगी का माहौल है। खुद भाजपा के शहराध्यक्ष और विधायक लक्ष्मण जगताप नाराज चल रहे हैं। उनके समर्थकों को मौका न दिए जाने की नाराजगी के चलते वे नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया तक में शामिल न हुए। भाजपा में इस भीतरी नाराजगी का लाभ उठाने से राष्ट्रवादी कांग्रेस कभी पीछे नहीं हटेगी। अगर उसके प्रत्याशी को असंतुष्टों का साथ मिल जाय तो अपने प्रत्याशी के लिए खतरा हो सकता है। इसलिए भाजपा ने अपने सदस्यों को व्हिप जारी कर दिया है। सभागृह नेता एकनाथ पवार ने हमारे संवाददाता को बताया कि, ये चुनाव निर्विरोध हो इसके लिए राष्ट्रवादी के नेताओं से चर्चा की जाएगी। हांलाकि हम चुनाव के लिए तैयार हैं और हमारे प्रत्याशी की जीत निश्चित है।