क्रूर माँ ने अपने 10 महीने के मासूम को पानी के ड्रम में डुबोकर मार डाला

दूसरी बार भी बेटे पैदा होने पर माँ ने की हत्या 
 
औरंगाबाद :  औरंगाबाद में क्रूरता की सारी हदे पार करते हुए एक माँ ने ही अपने 10 महीने के मासूम को पानी के ड्रम में डुबोकर मार डाला।  यह घटना बिडकीन स्थित पैठणखेडा में घटी।  लिंग जांच, गर्भपात ,लड़की होने पर उसे सड़क पर फेक देना ऐसे कई घटनाएं सामने आयी हैं। लेकिन औरंगाबाद के बिडकीन स्थित पैठणखेडा से हैरान करने वाली घटना सामने आयी है जहाँ पर एक माँ ने दूसरी बार भी बेटे पैदा होने पर 10 महीने के मासूम को पानी के ड्रम में डुबोकर मार डाला।  इस घटना के बाद पुरे परिसर में खलबली मच गयी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला का एक लड़का है उसे दूसरी लड़की चाहिए थी।  दो लड़के होने के बाद परिवार वालों ने आगे लड़की के लिए मना कर दिया। जिसके बाद क्रूर माँ ने मासूम की जिंदगी ख़त्म कर दी।  आरोपी महिला अपने माता-पिता के घर रहने आयी थी।  रात में सभी के सोने के बाद अचानक 10 महीने का बच्चा घर से गायब हो गया।  परिवार वालों ने पुलिस स्टेशन में जाकर अपहरण का मामला दर्ज़ कराया।  बाद में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल पर मासूम का शव एक पानी के ड्रम में मिला।  पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस द्वारा पूछताछ पर महिला ने बच्चे को ड्रम में डुबाकर मारने की बात काबुल की।