सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत 

शिंदखेडा :  अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत हो गयी।  यह घटना आज सुबह तड़के घटी।  मृतक पुलिसकर्मी राजेंद्र अंबर मोहीते (45) सिंदखेडा पुलिस स्टेशन में कार्यरत थे। घटना के बाद पुरे पुलिस विभाग में खलबली मच गयी है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पुलिस कर्मचारी राजू मोहिते शिंदखेडा हर रोज की तरह अपने टूव्हीलर से काम पर जाने के लिए निकला।  इसी दौरान मुंबई आगरा हाइवे पर सोनगीर नजिक स्थित बाभले फाटक के पास उनके टूव्हीलर को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।  यह टक्कर इतना जोरदार था कि टूव्हीलर सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। छह महीने पहले ही उनका पुलिस मुख्यालय से सिंधखेड़ा पुलिस स्टेशन में तबादला हुआ था।  पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।