गोमांस बेचने वालों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला

पुणे | समाचार ऑनलाइन 

गोमांस बेचने वालों पर कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी भाग निकले। पुलिस को जानकारी मिली थी कि पिंपरी चिंचवड़ के दिघी में  गोमांस बेचा जा रहा है। जैसे ही पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची, कुछ लोगों ने उस पर हमला बोल दिया।

[amazon_link asins=’B077GRCS3Z,B019XSHJWG’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’eb9df184-9ec6-11e8-8a21-43bf5b6e60d2′]

जानकारी के अनुसार, मैगज़ीन चौक पर गोमांस से लदी एक स्कॉर्पियो खड़ी थी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे। इस दौरान जब एक पुलिसकर्मी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर गाड़ी चढ़ा दी। हालांकि, जब आरोपियों को लगा कि गाड़ी सहित भागना उनके लिए आसान नहीं होगा, तो वो कार वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार से कई किलो गोमांस बरामद किया है।