शातिर चोरों को विश्रामबाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुणे | समाचार ऑनलाइन

सवा लाख का माल किया जब्त

पुणे शहर में वाहनचोरी, मोबाइल चोरी करनेवाले शातिर चोरों को विश्रामबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार बाइक, दो मोबाइल ऐसा कुल 1 लाख 25 हजार 100 रुपए का माल जब्त किया है। अपराधियों द्वारा सात गुनाह किए जाने की बात उजागर हुई है।

पुणे के कोंढवा इलाके में महिला ने की खुदकुशी

महेश सातप्पा काले (27, कर्नाटक), हरि राम घाडगे (40, स्वारगेट), गणेश सुभाष शिंदे (19, यवतमाल), परवेज एहसानउल्ला खान (28, यवतमाल) को गिरफ्तार किया गया है।

[amazon_link asins=’B01EI0DFWC,B075S8QMKJ,B073TY36GG’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=”]

विश्रामबाग पुलिस स्टेशन अंतर्गत डीबी अधिकारी और कर्मचारी गणेशोत्सव के दरम्यान पेट्रोलिंग कर रहे थे। पेट्रोलिंग करते समय पुलिस कर्मचारी सचिन जगदाले को इन चोरों के बारे में खबरी द्वारा जानकारी मिली थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में चार बाइक और दो मोबाइल चोरी करने की बात कबूल की है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा विश्रामबाग स्टेशन में दर्ज वाहनचोरी और मोबाइल चोरी के सात मामले उजागर हुए हैं। आरोपियों के पास 1 लाख 25 हजार 100 रुपए का माल जब्त किया है।

[amazon_link asins=’B07FH4PDHJ,B07DB85QZ3′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’22f08700-c318-11e8-a49b-aff2c18e0ca1′][amazon_link asins=’B07FH4PDHJ,B07DB85QZ3′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’23c11d43-c318-11e8-9e85-39c8d9868a03′]

दहेज की मांग के चलते बहू की हत्या

यह कार्रवाई परिमंडल 1 के पुलिस उपायुक्त सुहास बावचे, सहायक पुलिस आयुक्त धनंजय धोपावकर के मार्गदर्शन में विश्रामबाग पुलिस स्टेशन के  वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीकांत शिंदे, पुलिस निरीक्षक (क्राइम) अमृत मराठे, सहायक पुलिस निरीक्षक बापू रायकर, पुलिस हवालदार शरद वाकसे, पुलिस कर्मचारी बाबा दांगडे, धीरज पवार, सचिन जगदाले, संजय बनसोडे, राहुल पवार, चेतन शिरोलकर, धीरज भिलारे ने की है।