प्रियंका और निक की शादी देखने के लिए भारत पहुंचा ‘यह’ खास मेहमान

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड में चल रहे शादियों के सीजन में अभी कुछ दिन पहले रणवीर और दीपिका शादी के पवित्र बंधन में बंधे है और इसी कड़ी में अब दूसरी शादी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की है। इनकी शादी को लेकर मीडिया भी अपना बेस्ट कवरेज करने में लगा हुआ है, तो वहीं इन दोनों की शादी का प्रियंका के फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है।
अभी दोनों की शादी में चार-पांच दिन ही बचे हैं। दोनों की शादी की तैयारियों की बात करें तो उनका अब अंतिम रूप चल रहा है। जहां एक ओर निक जोनस, प्रियंका को अपनी दुल्हन बनाने के लिए पहले ही इंडिया पहुंच चुके हैं। तो वहीं प्रियंका के करीबी रिश्तेदार और निक जोनस के भी रिश्तेदार धीरे-धीरे इंडिया पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में निक जोनस के बड़े भाई जोए जोनस भी भारत पहुंच चुके हैं।
जोए अपनी पत्नी सोफी टर्नर के साथ मुंबई में स्पॉट हुए हैं। जोए और सोफी की फोटोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई है। वहीं जोए और निक के साथ की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उल्लेखनीय है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी शादी के लिए जोधपुर के उम्मैद भवन को चुना है। जहां शादी की सारी रस्में होगी।
29 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलने वाली प्रियंका और निक की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मीडिया रिपोट्र्स की मोन तो यह भी खबरे सामने आई है कि प्रियंका और निक ने अपने वेडिंग प्लेस तक पहुंचने के लिए हेलिकॉप्टर भी बुक किया है।. जिसकी पुष्टी मेवाड़ हेलीकॉप्टर सर्विसेस ने की है और कहा है कि 29 नवंबर और 3 दिसंबर के लिए एक हेलीकॉप्टर बुक किया गया है।