पुणे के येरवडा में पानी से भरे गड्डे में गिरने से दो बच्चों की मौत

पुणे: पुणेसमाचार आॅनलाइन

पुणे के येरवडा इलाके में पुणे महानगरपालिका के स्कूल परिसर में पानी से भरे गड्डे में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। यह घटना येरवडा इलाके के लक्ष्मीनगर परिसर में रविवार की दोपहर को घटी। इस घटना में रुद्र भुजबल (6) और रुद्र चव्हाण (6, निवासी येरवडा) इन दोनों बच्चों की मौत हो गई।

स्कूल के कैम्पस में निर्माणकार्य के लिए बड़ा गड्डा खोदा गया था। इस गड्डे की गहराई 6 फुट है, जिसमें पानी जमा किया गया था। गड्डे के पास दोनों बच्चे आज दोपहर चार बजे के दौरान खेल रहे थे, खेलते खेलते दोनों बच्चों का बैलेंस बिगड़ा और पानी में जा गिरे। जिसकी उनकी पानी में डूबने से मौत हो गई।

दोनों बच्चों को स्कूल में नहीं पाने की वजह से परिवारवालों ने काफी ढूंढा और दोनों बच्चों को खोजने की शुरूवात की। शाम 6 बजे के करीब गड्डे में एक लड़के के गिरे होने की बात वहां खेलनेवाले बच्चों को ध्यान में आयी। इस बात की जानकारी बच्चों ने आसपास के नागरिकों को दी। तुरंत इस घटना की जानकारी लक्ष्मीनगर पुलिस चौकी को दी गई।

येरवडा पुलिस स्टेशन के अपराध शाखा के पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कदम ने घटनास्थल का मुआयना किया। फायर ब्रिगेड विभाग को इस बात की जानकारी दी गई. गड्डे से दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया और हॉस्पिटल में भरती किया गया। लेकिन इलाज के पहले ही दोनों बच्चों की मौत होने हो चुकी थी, डॉक्टर ने बच्चों को मृत घोषित किया। इस मामले में पुलिस अधिक जांच कर रही है।