नांदेड में दो लाशें मिलने से फैली सनसनी

नांदेड | समाचार ऑनलाइन

नांदेड तालुका में शुक्रवार तड़के दो शव बरामद किये गए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार,नांदेड तालुका के तलणी क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के लिए गए कुछ लोगों को सबसे पहले एक लाश नज़र आई, जिसकी पहचान उद्धव सुर्यवंशी (35) के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या करने के बाद शव यहाँ ठिकाने लगाया गया होगा। मृतक तलणी का ही रहने वाला था।

[amazon_link asins=’B01N54ZM9W’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ef6dbeb6-96f9-11e8-ba3f-fd27745ad13e’]

दूसरा शव नांदेड शहर के पास मिला। पुलिस का कहना है कि लाश किसी लड़की की है, जिसकी हत्या करने के बाद उसके शव को जलाया गया है। पुलिस फ़िलहाल यह पता लगाने में लगी है कि मृतक लड़की कौन थी। एक दिन में दो लाशें मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।