दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 8 गाड़ियां बरामद

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – पिंपरी चिंचवड़ क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने दो शातिर वाहन चोरों को दबोचा है। आरोपियों के पास से चोरी की 8 गाड़ियां बरामद की गई हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम आकाश राजाभाऊ शिंदे और अक्षय अनिल लोमटे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,  पुलिस को आरोपियों के शहर में होने की जानकारी मिली थी। जिसके आधार पर जाल बिछाकर चाकण के बाजारपेठ से आकाश शिंदे को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपने साथी अक्षय के बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने 5 वारदातों में शामिल होने की बात कबूली है। पुलिस ने उनके पास से 4 लाख रुपए की क़ीमत वालीं 8 बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वाहन चोरों ने चाकण, निगड़ी और तलेगांव परिसर में वारदातों को अंजाम दिया था।

इस कार्रवाई को अपर पुलिस आयुक्त मकरंद रानडे, सहायक पुलिस आयुक्त सतीश पाटिल, क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक उत्तम तांगडे के मार्गदर्शन में पिंपरी चिंचवड़ के सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश पाटिल और उनकी टीम ने अंजाम दिया।