खड़े ट्रक से टकराई दोपहिया; दो की मौत

पिंपरी। पुणे समाचार ऑनलाइन

तेज रफ्तार दोपहिया के सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराने के चलते हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मंगलवार के तड़के मुंबई-बेंगलुरु हाइवे पर पुनावले के पास यह हादसा हुआ। मृतकों में अभिषेक मनोज माने (19) और समीर अल्ताफ शेख (28) दोनों निवासी वाल्हेकरवाडी, चिंचवड़, पुणे शामिल हैं।

हिंजवड़ी पुलिस के अनुसार, मुंबई- बेंगलुरु हाइवे पर मुंबई जाने वाली लेन पर पुनावले में एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा किया गया था। इसी लेन से आ रही एक तेज रफ्तार दोपहिया इस ट्रक से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि उस पर सवार अभिषेक और समीर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाने पर परीक्षण में ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हिंजवड़ी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।