रेप का विरोध करने पर महिला को जिंदा जलाया

बिहार | समाचार ऑनलाइन 

जंगलराज बिहार के बिहारशरीफ में तीन लोगों ने एक महिला को आग के हवाले कर दिया। यह घटना बिहारशरीफ के पुरना बीघा गांव में घटी। जहां सोमवार रात तीन लोगों ने एक महिला के साथ रेप करने की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे आग के हवाले कर दिया।

[amazon_link asins=’B075K83QJK,B079GXD2WB’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’240d790a-a62a-11e8-b0b6-1337abfbadba’]

इस आग में पीड़िता महिला 60 प्रतिशत तक जल गयी। घायल महिला का इलाज पटना के मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। पुलिस रिपोर्ट में महिला ने पड़ोसी गांव के ही एक व्यक्ति शंकर मांझी पर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के मुताबिक आरोपी शंकर अपने दो साथियों के साथ सोमवार की रात उसके घर में घुस आया। उन्होंने महिला के साथ छेड़छाड़ की और जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जला दिया। महिला का पति चेन्नई में काम करता है। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने पहले कपड़े से उसका गला घोंटने की कोशिश की, फिर उसके ऊपर मिट्टी का तेल डाला और आग लगा दी। महिला के पड़ोसियों ने समय पर पहुंचकर उसकी जान बचाई।