पहचान की महिला ने ज्वेलर्स को लगाया 15 लाख रुपए का चूना

पुणे के बुधवार पेठ की घटना
पुणे समाचार ऑनलाइन – पहचान की महिला द्वारा ज्वेलर्स के 15 लाख रुपए के गहने चुराने का मामला सामने आया है। बुधवार पेठ के धनराज साखरिया इस सोने की दुकान में यह घटना घटी। महिला ने रिश्तेदारों को गहने दिखाने के बहाने 15 लाख रुपए के गहने चोरी कर लिए। यह घटना अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2018  के दौरान घटी।
इस मामले में दुकान के मालिक दिनेश साखरिया (47, मुकुंदनगर) ने फरासखाना पुलिस स्टेशन में शिकायत दायर करवायी है। पुलिस ने स्वाती धर्मेश दफतरी (38) और धर्मेश दफतरी (40, सदाशिव पेठ) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार दिनेश साखरिया का बुधवार पेठ में सोन्या मारुती चौक में धनराज एस साखरिया नाम का ज्वेलर्स का दुकान है। आरोपी महिला और दिनेश एक दूसरे के परिचित हैं। आरोपी महिला ने इस बात का फायदा उठाकर दिनेश के पास 15 लाख रुपए के गहने लेकर गई और गहने ले जाते समय रिश्तेदारों के गहने दिखाने की बात कही थी। दिनेश ने महिला पर भरोसा करके गहने दिए थे। महिला ने रिश्तेदार को गहने दिखाकर लाती ऐसा बोलकर गहने लेकर गई थी। लेकिन गहने लेकर महिला वापस ही नहीं आयी। धोखाधड़ी की बात समझ में आते ही दिनेश साखरिया ने फरासखाना पुलिस स्टेशन में महिला के खिलाफ शिकायत दायर की है। आगे की जांच फरासखाना पुलिस कर रही है।
नौकरी का लालच देकर युवक के साथ धोखाधड़ी
पुणे : विदेश में नौकरी लगाने के बहाने दो लोगों ने युवक से 4 लाख 31 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। यह घटना जून 2016 से नवंबर 2016 के दौरान विघ्नहर्ता कॉलनी सातवनगर वानवडी में घटी। इस मामले में जयेश विरय्या हीरेमठ ने वानवडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दायर करवायी है। पुलिस ने सागर ढमाल, जेसिन्टा ढमाल (नवी मुंबई) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने जयेश को विदेश में नौकरी लगाने का लालच दिया था। जिसके लिए शिकायतकर्ता से 4 लाख 31 हजार रुपए लिए थे। पैसे देने के बाद भी नौकरी नहीं लगाने पर जयेश ने वानवडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवायी। पुलिस आगे की जांच कर रही है।