चोरी के संदेह के चलते नाबालिग के साथ मारपीट, पुलिस पर मामला दर्ज

नासिक | समाचार ऑनलाइन – साइकिल चोरी के संदेह में शहर के एक पुलिस स्टेशन के कर्मचारी ने 11 साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई की थी। पुलिस कर्मचारी के खिलाफ लड़के के माता पिता ने आडगाव पुलिस में मामला दर्ज किया है। अमर नवनाथ फसाले नामक बच्चे को पुलिस कर्मचारी ने पीटा था। इस घटना के चलते पुलिस विभाग में हडकंप मच गया था। जिसकी साइकिल चोरी हुई थी, वह पुलिस का भाई था।

पत्नी की हत्या करनेवाले पति को उम्रकैद

प्राप्त जानकारी अनुसार अमर नवनाथ फसाले यह नाबालिग एक निजी स्कूल के बाहर खड़ी बिना लॉक की साइकिल चला रहा था। कुछ समय बाद यह साइकिल चोरी हो गई थी। साइकिल के मालिक दत्तू हलदे ने साइकिल चोरी के मामले में पूछताछ की तो एक ने अमर फसाले को साइकिल चलाते हुए देखा था। ऐसा बताया था। दत्तू ने पुलिस विभाग में कार्य करने वाले अपने भाई को यह बात बतायी थी। दत्तू को उस लड़के को घर में लाने के लिए कहा था। दत्तू ने अमर को घर पर लाया था, फिर पुलिस ने अमर को बेहरमी से पिटाई की थी।
लड़का घर पर काफी देर तक जब वापस नहीं आया तो घरवालों ने ढूंढना शुरू किया था। इतने में अमर और दत्तू घर आए। दो घंटे में साइकिल लाकर दो, नहीं तो लड़के को पुलिस के हवाले करने की धमकी दी गई थी. उसके बाद अमर ने सारी बात घरवालों को बतायी। लड़के घरवालों ने पुलिस के खिलाफ आडगाव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवायी।