पुणे: Pune Crime | प्रॉपर्टी के विवाद में कई घरों में लड़ाई-झगड़े होते हैं, लेकिन चंदननगर में एक 32 वर्षीय बहू (Daughter in law) ने प्रॉपर्टी विवाद (property dispute) में 75 वर्षीय ससुर (father-in-law) को फर्श पोछनेवाले पोछे के डंडे से बहुत पीटा। इसमें बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गया। (Pune Crime)
इस मामले में चंदननगर के 75 वर्षीय वृद्ध नागरिक ने चंदननगर पुलिस थाने में शिकायत दी है। इस पर पुलिस ने सोनाली अनिलकुमार जगताप (उम्र 32, नि. चंदननगर) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना रविवार को सुबह 8 बजे के आसपास हुई है।
इस बारे में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी महिला शिकायतकर्ता की बहू है। शिकायतकर्ता की पत्नी पोते के लिए दूध गर्म कर रही थी तभी सोनाली ने फर्श पोंछनेवाले पोछे के डंडे से शिकायतकर्ता की पीठ व हाथ पर मार कर घायल कर दिया। साथ ही गाली गलौज भी किया। तुम मुझे प्रॉपर्टी कैसे नहीं दोगे, देखते हैं, ऐसी धमकी दी। बहू की धमकी से घबरा कर बुजुर्ग पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दी। पुलिस उपनिरीक्षक कुमरे इस मामले की जांच कर रहे हैं।
Pune Crime | हडपसर में 30 वर्षीय महिला का बलात्कार; गर्भवती होने के बाद शादी से इंकार
Pune Crime | पुणे के ‘मटका किंग’ संजय पाटोले की गोली मारकर हत्या; शिरवल में हड़कंप
चुनावी रंग में रंग चुका है प्रभाग क्रमांक 4 वाघोली- EON IT Park
Pune Corporation Elections (PMC Elections) | पुणे मनपा चुनाव में RPI को चाहिए 25 सीट