Pune | ….. आख़िरकार सिंहगढ़ रोड की ट्रैफिक जाम खत्म होगी ; कल केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के हाथों फ्लाईओवर का भूमिपूजन 

पुणे (Pune News), 23 सितंबर : पुणे (Pune) के सिंहगढ़ रोड (Sinhagad Road) में कई सालों से नागरिकों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।  यहां के नागरिकों ने इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से  मदद मांगी थी।  सरकार ने इस समस्या को देखते हुए फ्लाईओवर (Flyover) बनाने को मंजूरी दी थी।  आख़िरकार सिंहगढ़ रोड की ट्रैफिक (Sinhagad Road Traffic) की समस्या के समाधान के लिए प्रस्तावित फ्लाईओवर (Pune) के अटके काम को गति मिलेगी।

 

कल शुक्रवार 24 सितंबर को सिंहगढ़ रोड के फ्लाईओवर (Sinhagad Road Flyover) के साथ कात्रज चौक के फ्लाईओवर (Katraj Chowk Flyover) का भूमिपूजन केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Transport Minister Nitin Gadkari) के हाथों होगा।  इसके बाद इस फ्लाईओवर के काम की शुरुआत होगी।  इस फ्लाईओवर की वजह से खडकवासला तक जाने वाले वाहन चालकों से  ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) से मुक्ति मिलेगी।

जून महीने में फ्लाईओवर के लिए 135 करोड़ रुपए का प्रावधान मनपा (Municipal Corporation) ने किया था। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया को मंजूरी मिलने के बाद भी यह काम रुका हुआ था।  लेकिन अब इस काम के शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।  काम के लिए जरुरत के अनुसार आर्थिक प्रावधान किये जाएंगे।  सिंहगढ़ रोड (Sinhagad Road) में प्रस्तावित फ्लाईओवर की लंबाई 2. 5 किलोमीटर है।

दो चरणों में फ्लाईओवर बनेगा।  स्वारगेट से वडगाव धायरी की तरफ जाने वाले वाहन  बिना कही रुके सीधे फ़नटाइम टॉकीज तक जा पाएंगे।  जबकि वडगाव धायरी से स्वारगेट की तरफ जाने वाली वाहनों के लिए अलग से लेन होगी । इस पर 135 करोड़ का खर्च होने की उम्मीद है।

कात्रज चौक के काम को मिलेगी गति

कात्रज-कोंढवा सिक्स लेन रोड (Katraj-Kondhwa Six Lane Road) का काम शुरू है।  इसके तहत वंडर सिटी से राजीव गांधी प्राणी संग्रहालय  रोड राजस सोसायटी तक फ्लाईओवर होगी।  प्राणी  संग्रहालय  की जगह पर फ्लाईओवर का खंभा  बनाया जाएगा।